पटना ग्रामीण: कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा पहुंचे राबड़ी आवास, सीट शेयरिंग पर कहा आलाकमान देंगे जानकारी
महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग नहीं हुई है। बावजूद राजद के द्वारा अपने उम्मीदवारों को पार्टी के सिंबल दिए जा रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। वहीं इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा पहुंचे। सीट शेयरिंग को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब आलाकमान देंगे।