पटना ग्रामीण: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू यादव अपनी जमींदारी की तरह राजनीति कर रहे हैं
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशान साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव अपनी जमींदारी की तरह राजनीति कर रहे हैं। आने वाले समय में उनकी यह राजनीति बिल्कुल समाप्त हो जाएगी। साथ ही डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि बिहार में भाजपा सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी।