पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर नशा खुरानी गिरोह और साइबर अपराध से यात्रियों को बचाने के लिए रेलवे पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
होली के त्यौहार को देखते हुए पटना रेलवे पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह और साइबर अपराध से यात्रियों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। रेलवे पुलिस ट्रेनों में एवं स्टेशनों पर घूम-घूम कर इससे बचाव के लिए यात्रियों को पर्चा बांट रही है तथा माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है।