पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना इलाके में नाबालिग लड़के को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती
पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में नाबालिग लड़के को गोली मार दी। आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान गोविंद कुमार के तौर पर हुई है। घटना दरियापुर गोला स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर के पास की है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।