बलरामपुर: जिलाधिकारी ने सुवाव नदी के विभिन्न बिंदुओं का लिया जायजा, जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के संबंध में दिए दिशा निर्देश
3 जून मंगलवार 2:00 बजे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सुवाव नदी के विभिन्न बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रावस्ती बॉर्डर के ग्राम गोपियापुर जहां से सुवाव नदी निकलती है एवं ग्राम गिधरईया तथा भीखपुर में स्थलीय जायजा लिया। नदी के जीर्णोद्धार एवं तट के सुंदरीकरण हेतु कार्य योजना बनाए जाने का दिशा निर्देश दिया।