बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुनीं, एक दर्जन मामलों को संबंधित थाना अध्यक्षों को कार्रवाई के लिए भेजा
मंगलवार 3 जून सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जो लोग थानों से संतुष्ट नहीं थे और आज पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर आए थे उनकी जन समस्याएं सुनी गई हैं करीब एक दर्जन मामलों पर संबंधित थाना अध्यक्षों को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं