बलरामपुर: एमएलके कॉलेज में बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा छात्राओं को कत्थक नृत्य प्रशिक्षण दिया गया
3 जून मंगलवार 12 बजे बिरजू महाराज कथक संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में चल रहे सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य निःशुल्क कार्यशाला के दूसरे दिन सभी प्रतिभागी को कत्थक नृत्य शुरुआत का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने भूमि प्रणाम आदि की जानकारी प्राप्त की।