बलरामपुर: ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को झारखंडी मंदिर सरोवर पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने किया सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा
3 जून मंगलवार सुबह 10:00 बजे झारखंडी मंदिर सरोवर पर नगर पालिका परिषद द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू एवं गेलहापुर महंत बृजानंद ने पूजन अर्चन कर भंडारे को प्रारंभ किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश पाहवा, महामंत्री संजय शर्मा,डीपी सिंह एवं अन्य गणमान्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।