पटियाली: सिढ़पुरा में रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 2 जून से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल का किया ऐलान
विकास खंड कार्यालय सिढ़पुरा में ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुशवाह को नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बताया कि मांगों के समर्थन में 2 जून से अनिश्चितकालीन सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी।