बास्तानार: मांदर, रायकोट और कोड़ेनार में खनिज माफिया पर बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन करते 6 वाहन किए गए ज़ब्त
कलेक्टर आकाश छिकारा एवं के कड़े निर्देशों के तहत बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया गया है। इसी कड़ी में 27 मई को जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में खनिज जांच दल ने बस्तर जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।