पीरो: चरपोखरी में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, आधा दर्जन वारंटी और शराबियों को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Apr 2, 2026 थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर आधा दर्जन वारंटी एवं शराब के नशे में धुत लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बुधवार की शाम 5:00 के करीब जानकारी देते हुए बताया कि गड़हनी निवासी छोटू राम, मोहम्मद सहुद सहित अन्य शामिल है।