मोठ: पूंछ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास शराब पीकर दो लोगों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Moth, Jhansi | May 13, 2026 झांसी के पूछ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास शराब पीकर दो लोगों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों सड़क किनारे बैठे-बैठे ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। हैरानी की बात ये रही कि काफी देर तक चली इस गुत्थमगुत्था के दौरान वहां खड़े लोग तमाशा देखते रहे।