मौजमाबाद: डिप्टी CM बैरवा की बोराज में रात्रि चौपाल, भैराणा रीको को लेकर साधु-संतों ने जताई नाराजगी
मौजमाबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोराज में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान रात्रि चौपाल में बिचून के नजदीक भैराणा बचाओ रीको भगाओं की मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे बड़ी संख्या में साधु संत पहुंचे। गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में पहुंचे साधु संतों ने बैरवा के सामने नाराजगी जताई।