चित्तौड़गढ़: सांसद सी.पी. जोशी ने लोकसभा में याचिका समिति की कमान फिर से संभाली, 14 सदस्यों का भी हुआ मनोनयन
सांसद सी.पी. जोशी को संसद की लोकसभा में याचिका समिति का फिर से सभापति मनोनीत किया गया है। उन्हें संसद की 15 सदस्यीय लोकसभा की याचिका समिति का सभापति व अन्य 14 सांसदों को सदस्य बनाया गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जोशी याचिका समिति के सभापति के साथ साथ सार्वजनिक उपक्रम समिति व ऊर्जा समिति में सदस्य हैं।