कुचायकोट: बलथरी चेक पोस्ट पर गोपालगंज एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली मामले में एक अवर निरीक्षक गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र की बलथरी चेकपोस्ट पर गोपालगंज पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध असूली के मामले में एक प्रवर्तन अवर निरीक्षक हेमंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी गोपालगंज पुलिस प्रशासन के द्वारा आज बुधवार को शाम 5 बजे दी गई। पुलिस ने यह कार्रवाई एक ट्रक चालक के शिकायत पर की है।