आनंदनगर में भव्य डांडिया महोत्सव 2026 का आयोजन, फरेन्दा विधायक वीरेंद्र चौधरी रहे मुख्य अतिथि
आनंदनगर, महराजगंज। श्री श्री दुर्गा मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति आनंदनगर के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वर्गीय कुंतुराम स्टेडियम, आनंदनगर में भव्य डांडिया महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
डांडिया महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की भक्ति, भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। नवरात्रि के उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनाया।
स्थान: स्वर्गीय कुंतुराम स्टेडियम, आनंदनगर
आयोजक: श्री श्री दुर्गा मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति, आनंदनगर
Public maharajganj
#AnandNagar #DandiyaMahotsav2026 #Navratri2026 #VirendraChaudhary #Maharajganj #pharenda #durgapuja #MLA #Congress
Maharajganj, Maharajganj | Oct 19, 2026