बाह: ऋषि पंचमी के पर्व पर बटेश्वर में श्रद्धालुओं का तांता, यमुना स्नान कर किया बाबा बटेश्वरनाथ का पूजन
ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर रविवार को बटेश्वर में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखा गया। दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर बाबा बटेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने साधु-संतों को दान देकर आशीर्वाद लिया। बटेश्वर के मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोश्वामी ने इस मौके पर ऋषि पंचमी के महत्व को समझाते हुए बताया।