बाह: भदरौली में मामूली कहासुनी पर युवक को दबंगों ने बनाया बंधक, जमकर की पिटाई
थाना पिनाहट क्षेत्र के कस्बा भदरौली में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों और चमड़े की बेल्ट से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी खाल उधड़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 6 सितंबर की बताई जा रही है, जिसके बाद से युवक गायब चल रहा था।