मुज़फ्फरनगर: जागाहेड़ी हादसे में 6 युवाओं की मौत से मचा कोहराम, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
मुजफ्फरनगर के जागाहेड़ी टोल प्लाजा के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में छह युवाओं की दर्दनाक मौत से कोहराम मचा है। हरियाणा के हिसार निवासी मृतकों के परिजनों से मिलने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल जट मुझेड़ा स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए।