मसूरी एमपीजी कॉलेज में नामांकन के दौरान गरमागरमी, एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आमने-सामने।
एनएसयूआई ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो प्रत्याशियों के दस्तावेजों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रिजल्ट में बैक लॉग है, जबकि सह-सचिव पद के प्रत्याशी की उम्र निर्धारित सीमा से अधिक है। शाम 4 बजे नामांकन समाप्त होने के बाद कागजों में सुधार का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई ने इसे लिंगदोह समिति के नियमों का उल्लंघन बताया और प्रशासन पर भी सवाल उठाए।
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोपों को खारिज करते हुए सभी कागज सही बताए और एनएसयूआई पर गुमराह करने का आरोप लगाया। अब कल होने वाली स्क्रूटनी में स्थिति साफ होगी।
#ABVP #NSUI #MPGCollege #mussoorienews #StudentElection