राजस्थान विधानसभा की जन लेखा समिति 8 से 16 जून तक जम्मू-कश्मीर, पंजाब व हरियाणा के अध्ययन दौरे पर है। इसका उद्देश्य इन राज्यों की लेखा समिति व प्राक्कलन समिति की कार्यप्रणाली की जानकारी लेना है। समिति सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा का भ्रमण कर अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर से भेंट की है।