बटियागढ़: बटियागढ़ अस्पताल के पास चबूतरे पर लावारिस विक्षिप्त बुजुर्ग महिला मिली, प्रशासन बेखबर
बटियागढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया,यंहा बटियागढ़ अस्पताल के बाजू से चबूतरे पर एक लावारिस बुजुर्ग महिला पड़ी है, बताया जा रहा मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला जो न बोल सकती है और न खुद का बचाव कर सकती है, पिछले सात दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बने एक चबूतरे को अपना घर बनाए हुए है