बिलग्राम: गौतरा में पेड़ गिरने से किसान नेता श्रीकांत अवस्थी की मौत, मकान के पीछे खड़े पेड़ की कटाई-छंटाई करा रहे थे
Bilgram, Hardoi | Apr 26, 2026 माधौगंज थाना क्षेत्र के गौतरा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में राष्ट्रवादी किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष श्रीकांत अवस्थी की पेड़ गिरने से दबकर मौत हो गई। बताया गया कि वह अपने मकान के पीछे खड़े होकर सूखे सागौन के पेड़ की कटाई-छंटाई करा रहे थे। इसी दौरान अचानक पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।