Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image

जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मास्टर वॉलेंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में डाॅ अतुल कुमार रायजादा, भोपाल स्थित वाल्मी से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक ने नशे के दुष्प्रभावों, उसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशा मुक्ति के प्रभावी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है तथा इसके उन्मूलन के लिए परिवार का सहयोग आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में उपस्थित श्री मनीष अनुरागी एडीजे जिला न्‍यायालय अशोकनगर ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नशा मुक्ति का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री राजेन्‍द्र प्रजापति उप संचालक सामाजिक न्‍याय ने कहा कि अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली ही एक सफल जीवन की पहचान हैं। उन्होंने लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज के विकास में योगदान देने की सीख दी। कार्यक्रम में श्री रामवीर सिंह धाकड़़,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नगर पालिका अशोकनगर एवं संस्‍था सचिव माँ शकुंतला एजुकेशन एण्‍ड वॉलफेयर सोसायटी अशोकनगर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने नशे से जुड़े अपराधों, सामाजिक दुष्प्रभावों तथा कानून संबंधी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़कर जागरूकता फैलानी चाहिए, तभी नशा मुक्त समाज का सपना साकार हो सकेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनजागरूकता गतिविधियों, व्यवहार परिवर्तन, सामुदायिक सहभागिता तथा नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसने समाज में जागरूकता और जनभागीदारी को नई दिशा प्रदान की। जनपद पंचायत अशोकनगर से आए श्री रंजीत लोधी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने भी किशोर अवस्था में छात्रों को नशे से मुक्त करने के लिए जोर दिया ।उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को नशे से मुक्त करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा । कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी श्री कृष्‍णअवतार एवं विवेक श्रीवास्‍तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भोपाल से आई टीम के सदस्य नीरज बांदिल एवं सारथी संजय आसके भी उपस्थित रहे। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करते हुए एवं सभी प्रशिक्षित वालंटियर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए एवं श्री रविकांत जैन प्रशासनिक अधिकारी जिला दिव्‍यांग पुनर्वास केन्‍द्र जी ने सभी को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । #ashoknagar

43 views | Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

MORE NEWS

अशोकनगर के डबल लॉक खाद केंद्र पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा है। आज किसानों की संख्या कम थी, इसलिए परेशानी कम दिखी, लेकिन भीड़ बढ़ी तो हालात संभालना मुश्किल हो सकता है। लगता है व्यवस्था सिर्फ खाद की हुई है, किसानों की नहीं!
#Ashoknagar #KhadVitran #KisanSamasya #Jalbharav #GroundReality

अशोकनगर के डबल लॉक खाद केंद्र पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा है। आज किसानों की संख्या कम थी, इसलिए परेशानी कम दिखी, लेकिन भीड़ बढ़ी तो हालात संभालना मुश्किल हो सकता है। लगता है व्यवस्था सिर्फ खाद की हुई है, किसानों की नहीं! #Ashoknagar #KhadVitran #KisanSamasya #Jalbharav #GroundReality

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 21, 2026

#योगदिवस #निशांत_कुमार #InternationalYogaDay #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस
#स्वाथ्यमंत्री #बिहार #नीतीश @highlight #viralchallenge #newsfeed

#योगदिवस #निशांत_कुमार #InternationalYogaDay #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस #स्वाथ्यमंत्री #बिहार #नीतीश @highlight #viralchallenge #newsfeed

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 21, 2026

अशोकनगर के डबल लॉक खाद केंद्र पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा है। आज किसानों की संख्या कम थी, इसलिए परेशानी कम दिखी, लेकिन भीड़ बढ़ी तो हालात संभालना मुश्किल हो सकता है। लगता है व्यवस्था सिर्फ खाद की हुई है, किसानों की नहीं!
#Ashoknagar #KhadVitran #KisanSamasya #Jalbharav #GroundReality

अशोकनगर के डबल लॉक खाद केंद्र पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा है। आज किसानों की संख्या कम थी, इसलिए परेशानी कम दिखी, लेकिन भीड़ बढ़ी तो हालात संभालना मुश्किल हो सकता है। लगता है व्यवस्था सिर्फ खाद की हुई है, किसानों की नहीं! #Ashoknagar #KhadVitran #KisanSamasya #Jalbharav #GroundReality

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 21, 2026