आनंदपुरी: नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने आनन्दपुरी बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनंदपुरी के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल रोत के नेतृत्व में हरदेव जोशी बस स्टैंड चौराहे पर नीट पेपर लीक मामले के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।