कोडरमा: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में बाल बलिदानी जोरावर सिंह और फतेह सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित
कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया की वंदना सभा में आज बाल बलिदानी जोरावर सिंह और फतेह सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के वरीय आचार्ज प्रदीप कुमार ने जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान की कहानी को भैया बहनों के समक्ष रखा।