कोडरमा: उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ की बैठक में 22 फरवरी को क्षत्रिय एकता गौरव यात्रा की सफलता पर चर्चा हुई
उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के केंद्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक क्षत्रिय धर्मशाला कोडरमा में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने की, जबकि संचालन महासंघ के महासचिव शिवलाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह ने कहा कि क्षत्रियों का इतिहास गौरवशाली रहा है।