कोडरमा: बाईपास रोड पर नाला निर्माण में लापरवाही, पेयजल पाइपलाइन को ढलाई में दबाने की कोशिश
शहर के बाईपास रोड स्थित सीडी कॉलोनी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आई, जब ठेकेदार द्वारा पेयजल एवं आपूर्ति विभाग की पाइपलाइन को नाले के अंदर ही शामिल कर ढलाई करने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने जब इस स्थिति को देखा तो तत्काल इसकी सूचना पेयजल को दी।