कोडरमा: कोडरमा जिला गटका संघ का गठन, अमित महासचिव व अभिजीत आनंद अध्यक्ष बने
जिले में गटका खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को कोडरमा जिला गटका संघ (Koderma District Gatka Association) का औपचारिक गठन किया गया। इस अवसर पर जिले के खेल प्रेमियों और गटका से जुड़े पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कोडरमा के परिसर में किया गया।