कोडरमा: विधायक डॉ. नीरा यादव ने कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास किया
कोडरमा विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने चाराडीह और कोडरमा नगर पंचायत में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और जहां भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, उन्हें पूरा किया जा रहा है।