कोंडागांव: समर्पण वृद्धाश्रम में वृद्धों को मतदान हेतु किया गया जागरूक, शॉल एवं श्रीफल देकर किया गया सम्मानित
शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में संचालित समर्पण वृद्धाश्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक ललिता लकड़ा के द्वारा वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों से मुलाकात कर उन्हें आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में जानकारी देते हुए मतदान हेतु प्रेरित किया गया।