कासगंज: कासगंज के श्री गणेश इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई
कासगंज शहर के श्री गणेश इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पी टी ए संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने की। बैठक में गत वर्ष के आय- व्यय का हिसाब कोषाध्यक्ष मेघ सिंह ने सभी के समक्ष पढ़कर सुनाया। कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य भी चुने गए।