दुधि: सोनभद्र में 51,692 नए मतदाता हुए पंजीकृत, 29 नवंबर को 10,183 ने भरे फॉर्म-6
सोनभद्र जिले में 17 से 29 नवंबर तक चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,692 नए मतदाताओं का पंजीकरण पूरा हुआ है। 29 नवंबर को एक ही दिन में 10,183 लोगों ने फॉर्म-6 के जरिए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया। इस अभियान की निगरानी जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ कर रहे हैं।