श्री सनातनी सेना द्वारा आयोजित श्री राम कथा काफी सकुशल रहा । आरा के नाला मोड ( डी राजन जी के हाता में ) पर श्री राम मंदिर स्थापना के 2 वर्ष पूर्ण होने पर श्री सनातनी सेना द्वारा भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में माताएं बहने उपस्थित रही और कथा का आनंद ली । कथा व्यास सुश्री नन्दजा तिवारी जी ने कहा मा आरण्य देवी जी के पावन आरा के धरती पर आकर काफी आनंद आया और यहां के लोगों ने जो प्रेम दिया शायद ही कही मिलता है । कथा समिति के अध्यक्ष राज नंदय जी ने कथा पंडाल में आए सभी श्रद्धालुओं को ध्यानवाद दिया । कथा समिति के प्रमुख में डॉ मृत्युंजय कुमार वर्मा , सतीश सिन्हा जी , यश जी ,बलराम पांडे जी , आयुष जी , आदित्य जी , विशाल जी , शुभम जी एवं तमाम सैकड़ों कार्यकर्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।