गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, पपरवाटांड कार्यालय में एसपी ने दी जानकारी
गिरिडीह पुलिस ने दो युवकों को देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को 4 बजे पपरवाटांड कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने इसकी जानकारी दी।बताया गया कि दोनों आरोपी टोटो में बैठकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे और लूट की फिराक में थे। यह गिरफ्तारी बुधवार को पचम्बा थाना क्षेत्र के पेसराबहियार गांव से हुई।