जौनपुर: 18 कैरेट बताकर बेचे गए आभूषणों की शुद्धता एक कैरेट से भी कम, दुकानदार पर दर्ज हुआ मुकदमा
बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में आभूषणों की कथित कम शुद्धता को लेकर बक्शा पुलिस ने आभूषण व्यवसायी और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 18 कैरेट सोना बताकर बेचे गए आभूषणों की जांच में शुद्धता एक कैरेट से भी कम मिली। प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा निवासी रविशंकर ने