Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

"अगर पुलिस वाले सोचे है कि वो पुलिस की वर्दी की आड़ में गुंडागर्दी कर सकते है, तो ये उनकी भूल है। अगर उनकी माँओं ने दूध पिया है, अगर वो असली मां बाप की औलाद है तो बिना वर्दी के जाके वहां ये काम करके दिखाए न।" - डीग जिले के बुड़ली गांव स्थित एक घर में दबिश के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर तोड़फोड़ और लूट करने के आरोपों पर पूर्व विधायक वाजिब अली हुए आक्रोशित।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 17, 2026

MORE NEWS

Bharatpur News केंद्र में आरक्षण,22 जून को जाट समाज भरेगा भरतपुर में हुंकार, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल होंगे मुख्य अतिथि.. देखिए विशेष रिपोर्ट..!

Bharatpur News केंद्र में आरक्षण,22 जून को जाट समाज भरेगा भरतपुर में हुंकार, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल होंगे मुख्य अतिथि.. देखिए विशेष रिपोर्ट..!

Bharatpur, Bharatpur | Jun 17, 2026

#नीट_परीक्षा_की_तैयारियां_तेज..
भरतपुर। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बुधवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव एवं सीओ सिटी आशिमा बासवानी भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। केंद्रों की बाउंड्री वॉल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, बैठने की व्यवस्था, विद्युत एवं पंखों सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षा केंद्र राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित हैं। नीट परीक्षा को लेकर इस बार प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। पिछले वर्ष सामने आए पेपर लीक प्रकरण के बाद परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। इसी कारण परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की तैयारी की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ सिटी आशिमा बासवानी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार सुरक्षा गार्ड और पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के साथ-साथ प्रवेश व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

#नीट_परीक्षा_की_तैयारियां_तेज.. भरतपुर। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बुधवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव एवं सीओ सिटी आशिमा बासवानी भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। केंद्रों की बाउंड्री वॉल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, बैठने की व्यवस्था, विद्युत एवं पंखों सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षा केंद्र राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित हैं। नीट परीक्षा को लेकर इस बार प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। पिछले वर्ष सामने आए पेपर लीक प्रकरण के बाद परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। इसी कारण परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की तैयारी की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ सिटी आशिमा बासवानी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार सुरक्षा गार्ड और पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के साथ-साथ प्रवेश व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 17, 2026

#भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के बीनारायण गेट से हीरादास चौराहे तक विशेष पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना है। ​पैदल मार्च के दौरान एसपी राजेश मीणा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) धर्मेंद्र यादव, सीओ सिटी आशिमा वासवानी सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता भी साथ चल रहा था। पुलिस की इस मुस्तैदी को देखकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है। अधिकारियों ने इस दौरान आम लोगों से संवाद भी किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

#भरतपुर। जिले के नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बुधवार को भुसावर सर्किल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्किल के अंतर्गत आने वाले भुसावर, वैर, हलैना और खेड़ली मोड़ थानों का जायजा लिया और वहां की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। ​भुसावर थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों जैसे स्वागत कक्ष, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय और पुलिस क्वाटर्स का गहराई से अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। एसपी ने थानों में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। ​मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने थानों में लंबित पड़े मामलों को जल्द से जल्द समाप्त करने और वांछित अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने थाने पर मौजूद परिवादियों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि पुलिस को 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय' के सिद्धांत पर काम करते हुए जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए। इस निरीक्षण के दौरान वैर एएसपी ओमप्रकाश मीणा, सीओ नरेंद्र सिंह और भुसावर थानाधिकारी रामदयाल मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।