बालाघाट: कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मृणाल मीना ने सुनीं आमजन की समस्याएं
बालाघाट कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में मंगलवार लगभग दोपहर 12 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री मीना ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से