पुष्कर: पुष्कर में नौ धूणी अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र
Pushkar, Ajmer | May 7, 2026 अजमेर जिले के तीर्थराज पुष्कर की पवित्र भूमि इन दिनों आध्यात्मिक साधना का केंद्र बनी हुई है। छोटी बस्ती स्थित श्मशान स्थल में अघोरी सीताराम बाबा के आश्रम पर नाथ संप्रदाय की प्राचीन “नौ धूणी अग्नि तपस्या” जारी है। तपस्या के दौरान धधकती अग्नि, उठती लपटें, भस्म से लिपटे साधक और शिव मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया।