घड़साना: घड़साना की सतराना नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, शव की शिनाख्त के लिए पुलिस कर रही है प्रयास
घड़साना क्षेत्र की 9 एमडी सतराना नहर में सोमवार को शाम 4:00 एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है