भादरा: पीछे से कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
भादरा। छानीबड़ी-झांसल मार्ग पर रविवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार मलखेड़ा निवासी अनुपसिंह (30) की मौत हो गई। पीछे से तेज गति से आई आई-10 कार ने बाइक को टक्कर मारी। गंभीर घायल अनुपसिंह को भादरा रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।