जैतहरी: जरियारी में भीषण सड़क हादसा, टाटा मैजिक और हैरियर में भिड़ंत
अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम जरियारी में टाटा मैजिक और टाटा हैरियर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल किया गया रेफर।