सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर कटर से किया गया हमला, मामला दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले रूसिया तिराहे पर पुरानी बुराई के चलते दो बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद एक बदमाश ने युवक पर कटर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।