सागर नगर: निगमायुक्त ने नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व अधिकारी को अवकाश के दिनों में भी कैश काउंटर खोलने के निर्देश दिए
निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए हैं वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्त होने वाला है इसलिए नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को अपने संपत्तिकर, जलकर, दुकानों का किराया, कचड़ा गाड़ी उपभोक्ता प्रभार शुल्क आदि जमा करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, 15 मार्च शनिवार एवं 16 मार्च रविवार को भी करों की राशि जमा करने हेतु कैश काउंटर खुलेंगे।