सागर नगर: मकरोनिया में होली मिलन समारोह में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हुए शामिल, फाग गीतों पर झूमे
मकरोनिया की निजी होटल में राहुल साहू द्वारा शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए जिन्होंने राधा कृष्ण स्वरूप में आए कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली और फाग गीतों पर जमकर झूमे।