लोहरदगा डांडिया उत्सव पर झूम उठा लोहरदगा,उमंग और उल्लास से सराबोर हुआ कार्यक्रम स्थल पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू रहे मुख्य अतिथि,आयकर आयुक्त निशा उरांव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई
ऑफिशियल लोहरदगा डांस एकेडमी के आयोजन में संस्कृति, भक्ति और नारी शक्ति का दिखा अद्भुत संगम
लोहरदगा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ऑफिशियल लोहरदगा डांस एकेडमी के तत्वावधान में शहर के पार्क के समीप स्थित जिला परिषद परिसर में भव्य डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डांडिया की लयबद्ध थाप, पारंपरिक संगीत की सुरमयी धुन और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने पूरे परिसर को उमंग, उल्लास और उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। अतिथियों के आगमन पर आयोजन समिति एवं अकादमी के सदस्यों ने आत्मीय स्वागत करते हुए माता की चुनरी भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू , विशिष्ट अतिथि निशा उरांव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं माता की आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिभाव से ओत-प्रोत हो उठा। इसके बाद अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया की मनोहारी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संगीत की धुन पर थिरकते कदम, डांडिया की खनक और दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर जीवंत हो उठा।
नवरात्रि हमारी सांस्कृतिक चेतना और नारी शक्ति का महापर्व : धीरज प्रसाद साहू
मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू ने नवरात्रि एवं दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति, आस्था, संस्कार और सामाजिक समरसता की जीवंत अभिव्यक्ति है। मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य, न्याय और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि डांडिया और गरबा जैसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे