जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की, नवाचारों को प्रभावी बनाने और सरगुजा ओलंपिक में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की
कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता और शैक्षणिक नवाचारों की प्रगति की जानकारी ली। सोमवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने जश लर्न, जश क्वेस्ट, स्मार्ट क्लास, संपर्क स्मार्ट शाला, संपर्क क्लासेस और अंतरिक्ष संगवारी सहित विभिन्न