शिकोहाबाद: जिलाधिकारी रमेश रंजन के प्रयास से फूड प्रोसेसिंग को मिला ओडीओपी में स्थान
जिलाधिकारी के प्रयास से ओडीओपी योजना में ग्लास वेयर के साथ अब फूड प्रोसेसिंग को भी शामिल किया गया है। इससे जिले में नई इकाइयों की स्थापना होगी और एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। यह जानकारी शनिवार शाम 5 बजे क़रीबन दबरई कलेक्ट्रेट में डीएम रमेश रंजन ने दी। बताया खासकर आलू प्रसंस्करण, अचार, मुरब्बा, चिप्स, जैम-जैली जैसे कृषि उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।