शिकोहाबाद: ग्राम शेखूपुर में जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू ने अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू
ग्राम शेखूपुर में व्याप्त जनसमस्याओं से त्रस्त ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में गांव में ही शनिवार दोपहर ढाई बजे क़रीबन अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। धरने के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घरों के सामने गहरे नालों की खुदाई के कारण रोज़ाना हादसे हो रहे हैं। समाधान की मांग की।