शिकोहाबाद: नसीरपुर थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नसीरपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम नगला मान सिंह निवासी रंजीत कुमार को एक देशी तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित शनिवार दोपहर दो बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रंजीत पर पूर्व में चोरी, लूट, धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।